लखनऊ : पुरानी पेंशन के लिए राज्य कर्मचारियों और
शिक्षकों की एकजुटता देखते हुए राज्य सरकार अब नरम रुख पर आ गई है। मुख्य
सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने नई पेंशन को केंद्र सरकार की योजना ठहराते हुए
कर्मचारी नेताओं को भरोसा दिया है कि राज्य सरकार उनकी मांग पर सकारात्मक
रुख अपनाते हुए इस आशय का
प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजेगी।1हालांकि
कर्मचारी, शिक्षक व अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के नेता इससे संतुष्ट
नहीं हैं। यही वजह है कि सोमवार को मुख्य सचिव के साथ डेढ़ घंटे की वार्ता
के बाद बातचीत का यह क्रम मंगलवार की सुबह साढ़े दस बजे से फिर शुरू होगा।
मंच के नेता पुरानी पेंशन योजना बहाल करने को राज्य सरकार का विषय मानते
हुए 25 से 27 अक्टूबर तक की तीन दिन की हड़ताल के फैसले पर दृढ़ हैं।
सोमवार को कृषि उत्पादन आयुक्त और पेंशन निदेशक के साथ वित्त तथा कार्मिक
विभाग के शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी में कर्मचारी नेताओं के साथ वार्ता
में मुख्य सचिव ने पुरानी पेंशन योजना बहाली को नेशनल सिक्योरिटीज
डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) से संबंधित बताया। 1वार्ता के दौरान कर्मचारी
नेताओं ने आरटीआइ के जवाब सहित कई अन्य तथ्यों के हवाले से प्रदेश में नई
या पुरानी पेंशन योजना संचालित करने को राज्य सरकार का अधिकार क्षेत्र
बताया। इस पर मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस विषय पर
परामर्श करने का आश्वासन देने के साथ ही वित्त व कार्मिक विभाग के
अधिकारियों और पेंशन निदेशक को मंगलवार तक यह बताने का निर्देश दिया कि इस
मामले में राज्य के स्तर से क्या हो सकता है और क्या बातें केंद्र से तय
कराई जा सकती हैं। मंगलवार को इसे लेकर कोई प्रस्ताव भी तैयार हो सकता है
कि कर्मचारियों की मांग पूरी करने के लिए कौन सा रास्ता अपनाया जा सकता है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें