देवरिया: अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक बीआरसी परिसर
स्थित शिक्षक भवन में हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्र ने कहा कि पुरानी
पेंशन बहाली की मांग को लेकर दो अक्टूबर सुभाष चौक पर कैंडल मार्च निकाला
जाएगा।
उन्होंने कहा कि 12460 शिक्षक भर्ती के तहत दो मई को 240 सहायक
अध्यापकों की नियुक्ति जनपद में हुई। पांच माह बीत जाने के बाद भी उनके
प्रमाण पत्रों का सत्यापन बेसिक शिक्षा विभाग नहीं करा सका। इसका नतीजा है
कि वेतन का भुगतान लटका है। जिलाध्यक्ष पुष्पराज तिवारी ने कहा कि 41556
शिक्षक भर्ती के तहत जनपद में पांच सितंबर को नवनियुक्त शिक्षकों के प्रमाण
पत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया विभाग द्वारा शुरू कर देना चाहिए।
प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य अशोक तिवारी ने कहा कि शासन स्तर से बकाया धन
अवमुक्त हो चुका है, विभागीय लापरवाही से अध्यापकों को नहीं मिल सका है।
जिला मंत्री रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि सर्विस बुक में प्रविष्ठियों को
अद्यतन नहीं किया गया। यह घोर लापरवाही है। मुख्य प्रवक्ता उदय प्रताप ने
कहा कि रसोइयों का पिछले वर्ष के बकाया मानदेय की राशि अब तक खाते में
प्राप्त नहीं है, जिससे भूखमरी के कगार पर हैं। बैठक को जिला कोषाध्यक्ष
संजय खरवार, जिला प्रवक्ता शैलेश ¨सह, मनोज कुमार मिश्र आदि ने संबोधित
किया। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्र की
संस्तुति पर सर्वसम्मति से कमलेश यादव, संजय कुमार व अतुल यादव को जिला
कार्य समिति का सदस्य बनाया गया। बैठक में कमलेश यादव, मदन कुमार गोंड, राम
¨सगार, श्रीप्रकाश शुक्ला, सत्येंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें