सूबे में शिक्षा महकमे को सुर्खियों में रहने की आदत सी हो गई है लेकिन इससे जुड़े लोगों को परेशान रहने की. शिक्षा विभाग में जो नौकरी कर रहे हैं वह भी परेशान हैं, बैकलॉग वाले अभ्यर्थी भी पेरशान और जो नई नियुक्ति की आस में है वह भी परेशान हैं.
यानि शिक्षा महकमा फिलहाल आंदोलन, अनशन और धरने का मुख्य केन्द्र है.
गुरुवार को शिक्षामंत्री के आवास के बाहर और शिक्षा निदेशालय में बैकलॉग के पदों को भरे जाने की मांग कर रहे शिक्षक धरने पर बैठ गए. राज्य में गेस्ट टीचर्स, शिक्षामित्र, एलटी के पदों पर नियुक्ति की आस लगाए अभ्यर्थी सभी शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज़ हैं. यानि जो नौकरी की लाइन में हैं और जिनकी लग गई है सभी परेशान हैं.
बैकलॉग के 541 पदों को भरने को लेकर तो नैनीताल हाइकोर्ट की तरफ से भी दो बार निर्देश दिए जा चुके हैं. यहां तक की कोर्ट की अवमानना का मामला भी सामने आ गया है. एलटी के पदों के भरे जाने के मामले में तो हद ही हो गई और 31 मई को आए नतीजों के बाद भी 1214 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिली है.
उत्तराखण्ड में कई माध्यमिक स्कूल शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं लेकिन उसके बावजूद शिक्षकों को नियुक्ति नहीं मिल रही है और देश का भविष्य सवांरने वाले शिक्षक पढ़ाने के बजाय हंगामा और आंदोलन करने को मजबूर हैं. यह प्रदेश के शिक्षा महकमे की लचर व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है.
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें