आगरा: परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की परीक्षाएं इस
वर्ष पूरे साल चलेंगी। ऐसा हम नहीं बल्कि खुद उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा
परिषद सचिव का द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम कह रहा है। इसमें वार्षिक गृह
परीक्षाओं के आयोजन की तिथि 16 मार्च 2018 से 23 मार्च 2019 लिखी है।
17 अक्टूबर 2018 को जारी आदेश प्रदेश के सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक और
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को जारी किया है। इसमें अर्धवार्षिक परीक्षाएं 26
अक्टूबर से छह नवंबर 2018 के मध्यम संपन्न करानी हैं। जबकि वार्षिक
परीक्षा के लिए 16 मार्च 2018 से 23 मार्च 2019 के बीच संपन्न कराना
दर्शाया गया है। जबकि मूल्यांकन कार्य 24 से 26 मार्च, परीक्षाफल 28 से 29
मार्च तक तैयार कर परीक्षा फल 30 मार्च तक जारी करने के निर्देश हैं।
गलती पर खूब हो रही किरकरी: साल भर परीक्षा की तिथि छपने से परिषदीय
शिक्षकों के बीच आदेश की खूब किरकिरी हो रही है। डॉ. मनोज परिहार, वरिष्ठ
उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने कहा यह गलती शिक्षक के स्तर से
होती, तो अब तक निलंबन हो गया होता। मांग है कि तकनीकी गलती को सुधारा जाए।
मानवीय गलती: बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि वार्षिक परीक्षा की तिथि
में गलती से 2018 प्रिंट हो गया है। हमें पता है 2019 लिखाना था। हमारी
परीक्षा तैयारियां पूरी हैं। अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाएं समय से
होंगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें