प्रयागराज : पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी संगठनों ने बुधवार को
दिनभर प्रदर्शन किया। हालांकि देर शाम प्रदेश सरकार की ओर से कमेटी गठित कर
दिए जाने के बाद वे नरम पड़ गए।
मांग को लेकर कर्मचारी संगठनों ने 25, 26 व
27 अक्टूबर को हड़ताल की घोषणा की थी। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी, पुरानी
पेंशन बहाली मंच के चेयरमैन विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि बातचीत से हल
निकाला जा सकता है। कमेटी में उनके संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल किए
गए हैं। इससे संभावनाएं बढ़ गई हैं। 1इससे पहले बुधवार को मंच के
तत्वावधान में पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए मोटरसाइकिल रैली निकाली
गई थी। रैली मंच के चैयरमैन विनोद पांडेय, अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव,
संयोजक अजय भारती के साथ साथ पूर्व आयुक्त आरएस वर्मा के नेतृत्व में
निकाली गई।
गवर्नमेंट प्रेस से पत्थर गिरिजाघर, सुभाष चौराहा, मेडिकल चौराहा, बालसन
चौराहा, एलनगंज, युनिवर्सिटी रोड, लक्ष्मी टाकीज, लोक निमार्ण विभाग
कार्यालय, कचहरी, ट्रेजरी आफिस, म्योहाल, शिक्षा निदेशालय, माध्मिक शिक्षा
परिषद कार्यालय, उच्च शिक्षा चयन बोर्ड आदि कार्यालयों से होते हुए
गवर्नमेंट प्रेस पर रैली समाप्त हुई। यहां पर हुई बैठक में बीके पांडेय,
राजेश्वर शुक्ला, डॉ.शिव बहादुर सिह, सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता उमेश
शर्मा, अवनीश मिश्र, मनोहर लाल, श्याम सुंदर पटेल, एसपी श्रीवास्तव आदि
मौजूद रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें