बीटीसी-2015 बैच के प्रशिक्षुओं ने एससीईआरटी निदेशालय पर किया
प्रदर्शन।• एनबीटी, लखनऊ: बैक पेपर करवाने की मांग कर रहे बीटीसी-2015 बैच
के प्रशिक्षुओं ने सोमवार को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद
(एससीईआरटी) निदेशालय पर प्रदर्शन किया।
परीक्षा शेड्यूल जारी न होने पर
नाराजगी जताने के साथ ही अक्टूबर के अंत तक परीक्षा करवाने की मांग उठाई।
इस दौरान एससीईआरटी निदेशक संजय सिन्हा को ज्ञापन सौंपा। बीटीसी संयुक्त
प्रशिक्षु मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश प्रताप सिंह के अनुसार निदेशक
ने सचिव परीक्षा नियामक से वार्ता कर परीक्षा करवाने का आश्वासन दिया है।
बीटीसी-2015 चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं एक नवंबर से शुरू होनी हैं।
लेकिन इस बैच के करीब 13 हजार ऐसे प्रशिक्षु हैं जिनकी बैक आई है। शिवम
सिंह, सर्वेश सिंह सौरभ सहित सभी प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिन
अभ्यर्थियों को बैक पेपर देना है, उन्हें चतुर्थ सेमेस्टर में शामिल तो कर
लिया जाएगा, लेकिन जब तक तृतीय सेमेस्टर की बैक क्लीयर नहीं होगी, बीटीसी
क्लीयर नहीं माना जाएगा। ऐसे में 13 हजार बीटीसी प्रशिक्षु आगामी शिक्षक
भर्ती में शामिल नहीं हो पाएंगे।
बीटीसी तृतीय सेमेस्टर के बैक पेपर करवाए जाने की मांग के समर्थन में प्रदर्शन, 13 हजार अभ्यर्थियों को देनी है परीक्षा
सत्र पूरा, कोर्स अधूरा
बीटीसी-2015 बैच के प्रशिक्षु बृजेश ने बताया कि 22 सितंबर को सत्र पूरा हो
चुका है। लेकिन कोर्स अब तक अधूरा है। वहीं, प्रशिक्षु इंद्रेश के मुताबिक
15 सितंबर को तीसरे सेमेस्टर के जो नतीजे जारी हुए, वे अधूरे हैं। एक विषय
के अंक ही नहीं दिख रहे। प्रशिक्षुओं का आरोप है कि कई लोगों को पूर्णांक
से ज्यादा अंक भी दे दिए गए।
ये हैं प्रमुख मांगें• बीटीसी-2015 बैच के 13 हजार प्रशिक्षुओं के बैक पेपर
29, 30, 31 अक्टूबर को करवाए जाएं।• आगामी सेमेस्टर परीक्षा परिणाम के साथ
बैक पेपर के नतीजे भी जारी हों।• बीटीसी-2015 बैच के तृतीय सेमेस्टर के
स्क्रूटनी के नतीजे जल्द घोषित हों।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें