इलाहाबाद : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई में 9वीं व
11वीं के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीबीएसई ने इस बार ऑनलाइन
पंजीकरण कराने की समय सीमा पिछले वर्ष की अपेक्षा घटा दी है। जिससे
छात्र-छात्रओं के साथ ही कालेज संचालक भी परेशान हैं।
पिछले वर्ष 9वीं व
11वीं के लिए पंजीकरण कराने का मौका बोर्ड की तरफ से जहां एक महीने से अधिक
का दिया गया था, वहीं इस बार इसमें कमी करते हुए बोर्ड ने सिर्फ 22 दिन का
समय स्कूलों को दिया है।1सीबीएसई बोर्ड से संचालित प्रदेश भर के माध्यमिक
कालेजों में 9वीं व 11वीं में ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया एक अक्टूबर से
शुरू हुई है। निर्देश है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 22 अक्टूबर तक पूरा कर लिया
जाए। कई माध्यमिक कालेजों में इसी बीच परीक्षाएं भी चल रही है, इसके बाद
दशहरे की छुट्यिां शुरू हो जाएंगी। स्कूल संचालकों का कहना है कि ऑनलाइन
पंजीकरण कराने का समय बेहद कम दिया गया है, वहीं पिछले वर्ष सीबीएसई की ओर
से रजिस्ट्रेशन के लिए एक माह पांच दिन का समय स्कूलों को दिया गया था।
स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि छात्र-छात्रओं के डेटा को अपलोड करने के
दौरान बड़ी बारीकी से जानकारियां देखी जाती है, ताकि किसी भी प्रकार की
गलती न हो सके।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें