इलाहाबाद : माध्यमिक कालेजों में प्रवक्ता पद के लिए बीएड को भी योग्यता
में शामिल किया जा सकता है। अभी तक प्रशिक्षित स्नातक यानी टीजीटी शिक्षक
की योग्यता में ही बीएड शामिल रहा है, वहीं प्रवक्ता के लिए वे अभ्यर्थी
योग्य माने जाते थे, जिन्होंने संबंधित विषय में स्नातकोत्तर यानी पीजी
किया हो। बीएड लागू होने पर प्रवक्ता बनने के इच्छुक दावेदारों को
प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरा करना होगा।
प्रदेश के राजकीय व अशासकीय माध्यमिक कालेजों में इधर भर्तियों की लिखित
परीक्षा होने पर कई विषयों की अर्हता का विवाद सामने आया। कुछ ऐसे विषय
हैं, जिनकी अशासकीय कालेजों में अलग योग्यता निर्धारित है, जबकि राजकीय
कालेजों की नियुक्ति में उन्हीं विषय की भिन्न योग्यता है। अर्हता में अंतर
होने का कारण सामने यह आया कि माध्यमिक के ही दो बड़े अफसर उसे तय करते
हैं, इससे एक ही विषय की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी परेशान थे कि वे कैसे
पढ़ाई करें। यही नहीं दोनों कालेजों में पढ़ाई भी एक ही पाठ्यक्रम पर
आधारित है। यह प्रकरण ‘दैनिक जागरण’ ने उठाया। इसका शासन ने संज्ञान लिया
और यूपी बोर्ड की सचिव की अध्यक्षता में तीन अफसरों की कमेटी बनाई है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें