प्रयागराज : सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए जिले में 35 परीक्षा केंद्र
बनाए गए हैं। यहां लगभग 25 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। लिखित परीक्षा 25
अक्टूबर को दूसरी पाली में और 26 अक्टूबर को दोनों पालियों में होगी।
पहली
पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर
तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। 1पुलिस लाइंस सभागार में सोमवार को पुलिस
अधिकारियों व टाटा कंसल्टेंसी के अफसरों की बैठक हुई। इसमें परीक्षा की
तैयारियों और सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई। परीक्षा के नोडल अफसर एसपी क्राइम
मनोज कुमार अवस्थी और डिप्टी नोडल अफसर एसपी प्रोटोकॉल राकेश सिंह को
बनाया गया है। उन्होंने आब्जर्वर और केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक निर्देश
दिए। एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा केंद्र को सेक्टर
में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर पर सीओ, एसडीएम और थाना प्रभारी की
ड्यूटी रहेगी। परीक्षा केंद्र के बाहर और भीतर भी नकलविहीन परीक्षा के लिए
इंतजाम किया गया है। पिछली बार की तरह अभ्यर्थियों को बस व ट्रेन में
परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकरियों को पत्र लिखा गया है।
1परीक्षा केंद्र में किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह
से प्रतिबंधित है। कुछ माह पहले भी उप्र प्रदेश पुलिस, पीएसी आरक्षी की
लिखित परीक्षा हुई थी। धूमनगंज थाना क्षेत्र स्थित एक केंद्र पर गलत पेपर
बंट जाने से परीक्षा रद्द हो गई थी, उस मामले में एफआइआर भी हुई है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें