इलाहाबाद : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट 2019 की परीक्षाओं के
लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण नीति जारी हो गई है। 25 अक्टूबर तक जिला
विद्यालय निरीक्षकों को जिला स्तरीय समिति के अनुमोदन के लिए परीक्षा
केंद्र वेबसाइट पर अपलोड करने हैं।
वहीं आपत्तियों का निस्तारण करते हुए
अंतिम रूप से 30 नवंबर तक केंद्र तय होंगे। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा
आलोक सिन्हा ने इस संबंध में जारी किया है।1यूपी बोर्ड की परीक्षा इस बार
सात फरवरी से शुरू हो रही हैं। इस बार भी परीक्षा केंद्रों का निर्धारण
मेरिट के हिसाब से होगा। मेरिट में जो स्कूल ऊपर होंगे उन्हें परीक्षा
केंद्र बनाया जाएगा। मेरिट के लिए कई मानक तय हैं। मसलन, इंटरमीडिएट तक के
विद्यालयों को 10 अंक और हाईस्कूल को पांच अंक, मुख्य संपर्क मार्ग से
जुड़ाव होने पर 20, हर कमरे में वायस रिकॉर्डर वाला सीसीटीवी लगा होने पर
40 अंक दिए जाएंगे। वहीं इन सुविधाओं के नहीं होने पर जीरो अंक मिलेगा।
मेरिट में 19 बिंदुओं को शामिल किया गया है।
स्कूलों की सूची अंकों के हिसाब से तय की जाएगी और मेरिट के मुताबिक
केंद्रों का निर्धारण होगा। प्राप्त अंकों के आधार पर पांच व आठ किलोमीटर
की परिधि के तहत विद्यालयों की मेरिट लिस्ट तैयार होगी और इसके बाद परीक्षा
केंद्रों का चयन ऑनलाइन होगा। जिन स्कूलों के अंक समान होंगे, उसमें
हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने पर केंद्र निर्धारण में
वरीयता दी जाएगी। जिन स्कूलों की परीक्षा केंद्र निर्धारण संबंधी मूलभूत
सूचनाएं परिषद की वेबसाइट पर नहीं होंगी, उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया
जाएगा। 1शहरी और ग्रामीण क्षेत्र दोनों में ही बालिकाओं के स्कूलों को यदि
परीक्षा केंद्र बनाया गया है तो उन्हें उसी स्कूल में केंद्र आवंटित किया
जाएगा। जहां पर केंद्र नहीं बना है। वहां से अधिकतम पांच किलोमीटर के अंदर
केंद्र पर परीक्षा देने की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा शहरी और ग्रामीण
क्षेत्र की संस्थागत बालिकाओं को भी उपलब्ध कराई जाएगी जो लड़कों के
विद्यालयों में अध्ययनरत हैं। सरकारी, फिर सहायता प्राप्त और इसके बाद भी
बच्चे बचने पर प्राइवेट स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें