इलाहाबाद : उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपी 2018 के लिए पंजीकरण
कराने की होड़ मची है। वेबसाइट शुरू होने के 24 घंटे में ही पंजीकरण का
आकड़ा करीब 13 लाख पहुंच गया है, इनमें लगभग आठ लाख नए अभ्यर्थियों ने
दावेदारी की है।
हालांकि वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन, परीक्षा शुल्क जमा करने
आदि में अब भी समस्या आ रही है इसीलिए आवेदन की संख्या पंजीकरण की अपेक्षा
एक चौथाई ही है।1 की वेबसाइट आठ दिन के लंबे अंतराल बाद मंगलवार शाम छह बजे
चल पड़ी। इस दौरान हजारों अभ्यर्थी पंजीकरण व आवेदन के लिए परेशान रहे
हैं। प्रक्रिया शुरू होते ही पंजीकरण कराने की मानों होड़ मच गई, बुधवार
रात आठ बजे तक करीब 13 लाख पंजीकरण कर दिए गए हैं। 24 घंटे में करीब आठ लाख
नए अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है। ज्ञात हो कि आठ दिन पहले तक पंजीकरण
महज साढ़े पांच लाख ही हो सके थे। 1अभ्यर्थियों के अनुसार उनका पंजीकरण
आसानी से हो रहा है लेकिन, ऑनलाइन आवेदन के लिए अब भी जूझना पड़ रहा है।
कई-कई बार प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदन पूरा होने का नाम नहीं ले रहा
है। परीक्षा शुल्क कटने व रसीद मिलने में अब भी समस्या आ रही है। इसीलिए
आवेदन चार लाख ही हो सके हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि वेबसाइट शुरू जरूर
हुई है लेकिन, उसमें सुधार नहीं है। माना जा रहा है कि कई दिन बाद वेबसाइट
खुलने से पंजीकरण व आवेदन का एकाएक दबाव बढ़ा है इसीलिए आवेदन पूरा करने
में परेशानी हो रही है, स्थिति सामान्य होते ही आवेदन भी रफ्तार पकड़ेगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें