इलाहाबाद : उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपी टीईटी 2018 के लिए
ऑनलाइन आवेदन 18 लाख से अधिक हो गए हैं। परीक्षा शुल्क व ऑनलाइन आवेदन
मध्यरात्रि 12 बजे तक चलेंगे ऐसे में यह संख्या और बढ़ सकती है। आवेदन करने
वाले अभ्यर्थी बुधवार को वेबसाइट से आवेदन का प्रिंट निकाल सकते हैं।
टीईटी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण व आवेदन की प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू हुई।
इस बार वेबसाइट ने अफसर व अभ्यर्थियों को खूब छकाया। आठ दिन तक सर्वर ने
कार्य नहीं किया, दो-दो वेबसाइट चलानी पड़ी और एक बार पंजीकरण व दो बार
आवेदन व परीक्षा शुल्क जमा करने की तारीख बढ़ानी पड़ी। इस दौरान 22 लाख 77
हजार 559 पंजीकरण हुए और मंगलवार देर शाम तक 18 लाख नौ हजार बारह आवेदन किए
जा चुके थे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें