इलाहाबाद : उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपी टीईटी 2018 के लिए
पंजीकरण का आंकड़ा बढ़कर 20 लाख को भी पार गया है। एक दिन में करीब सवा लाख
नए अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है।
इसके उलट आवेदन करने में अब भी
परेशानी हो रही है। इसीलिए आवेदन महज सात लाख ही हो सके हैं। एनआइसी ने
शुक्रवार शाम को वेबसाइट बंद करके कमियां दुरुस्त करने का दावा किया है
लेकिन, अभ्यर्थियों की परेशानी खत्म नहीं हो रही है।
टीईटी-2018 के लिए पंजीकरण व आवेदन की समय सीमा बढ़ने के बाद लगातार नए
पंजीकरण हो रहे हैं। इसी वजह से गुरुवार शाम से लेकर शुक्रवार शाम तक करीब
सवा लाख नए पंजीकरण हुए हैं। इससे पंजीकरण का आंकड़ा बढ़कर 20 लाख 25 हजार
690 हो गया है। अभ्यर्थी अभी दो दिन तक और पंजीकरण कर सकेंगे, यह संख्या और
बढ़ना तय है। इस बीच हाईकोर्ट ने भी कई अन्य डिग्री धारकों को टीईटी में
शामिल करने का निर्देश दिया है। उधर, वेबसाइट से आवेदन करने की समस्या
सुलझने का नाम नहीं ले रही है। ऑनलाइन आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सम्मिट
करने व परीक्षा शुल्क का धन जमा करने में शुक्रवार को भी परेशानी हुई है।
इसीलिए आवेदकों की संख्या तेजी से नहीं बढ़ रही है। शुक्रवार शाम तक
आवेदकों का आंकड़ा सात लाख किसी तरह पहुंचा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि
धीमे आवेदन से बढ़ी समय सीमा में भी आवेदन पूरा नहीं कर पाएंगे, इसलिए
एनआइसी वेबसाइट को दुरुस्त करे और ऐसा इंतजाम होना चाहिए कि परीक्षा शुल्क
आसानी से जमा हो जाए।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि आवेदन व
परीक्षा शुल्क को लेकर शुक्रवार शाम को एनआइसी ने कुछ घंटे के लिए वेबसाइट
बंद करके उसे दुरुस्त किया है, इस बार आवेदन तेजी से होने की उम्मीद है।
चतुर्वेदी ने दोहराया कि पंजीकरण की संख्या इसलिए अधिक है, क्योंकि एक
अभ्यर्थी ने कई-कई बार दावेदारी की है, फिर भी आवेदक 15 लाख के ही आसपास
होने की उम्मीद है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें