प्रयागराज : अशासकीय महाविद्यालयों में के लिए 18 नवंबर को प्रस्तावित
परीक्षा पर सोमवार को निर्णय नहीं हो सका जबकि शिक्षा शास्त्र विषय के
अभ्यर्थियों को यूपीएचईएससी के अध्यक्ष व सचिव ने परीक्षा की तारीख में
बदलाव के संकेत दिए हैं। अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया
है कि परीक्षा तीन चरण में होगी और अगले कुछ दिनों में शेड्यूल जारी किया
जाएगा।
उप्र उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग यानि यूपीएचईएससी ने की लिखित परीक्षा 18
नवंबर को घोषित की है, जबकि इसी दिन यूपीटीईटी भी निर्धारित हो जाने से
यूपीएचईएससी की परीक्षा में असमंजस व्याप्त हो गया है। हालांकि तारीख में
बदलाव करने या न करने पर कोई निर्णय अब तक नहीं हो सका है। सोमवार को
शिक्षा शास्त्र विषय के अभ्यर्थी विनोद मौर्य, राजीव सिंह, चंद्रेश
त्रिपाठी, अंशुमन राय, पंकज राय आदि यूपीएचईएससी पहुंचे। अध्यक्ष प्रो.
ईश्वर शरण विश्वकर्मा से बात की और परीक्षा की तारीख में परिवर्तन किए जाने
की मांग रखी। कहा कि तमाम अभ्यर्थी यूपीटीईटी में भी शामिल होंगे ऐसे में
की परीक्षा की तारीख में परिवर्तन किया जाए। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार
यूपीएचईएससी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि तीन चार दिनों में इस पर निर्णय
लिया जाएगा। इस संबंध में सचिव वंदना त्रिपाठी ने कहा कि अभ्यर्थियों का एक
समूह परीक्षा टालने और दूसरा समूह परीक्षा 18 नवंबर को ही कराने की मांग
कर रहा है। सभी का प्रत्यावेदन लिया गया है जिस पर निर्णय जल्द होगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें