प्रयागराज : उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपी टीईटी 2018 का
प्रवेशपत्र मंगलवार को वेबसाइट पर अपलोड हो पाने की उम्मीद बहुत कम है।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय सोमवार शाम तक परीक्षा केंद्रों पर
आवंटित अभ्यर्थियों का आकड़ा दुरुस्त करने में व्यस्त रहा है।
रायबरेली व
गाजीपुर जिलों में कुछ परीक्षा केंद्र बढ़ाए जा रहे हैं तो कुछ जिलों में
केंद्र कम करने की तैयारी है। 1 संभव है कि प्रवेशपत्र बुधवार से अभ्यर्थी
डाउनलोड कर पाएं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने पिछले दिनों टीईटी
2018 के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कई दिन विलंब के बाद कर दिया
था। 18 लाख से अधिक अभ्यर्थियों की सूची एनआइसी को भेज दी गई है। एनआइसी
में केंद्रवार प्रवेशपत्र तैयार करने की प्रक्रिया में यह सामने आया कि कई
जिलों में तय अभ्यर्थियों से अधिक को एक ही केंद्र आवंटित हुआ है। इस पर
रायबरेली में एक व गाजीपुर में तीन और परीक्षा केंद्रों की सूची मांगी गई
है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें