कुर्मी व यादव बिरादरी के अफसरों की तैनाती के राजफाश ने अखिलेश शासन
में एक जाति विशेष को तरजीह और यूपीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष डा. अनिल यादव
की मनमानी आरक्षण व्यवस्था की पोल खोल दी है।
कार्मिक विभाग से आने वाले
पदों में आरक्षणवार सीटों का बंटवारा तत्कालीन अध्यक्ष की ओर से किए जाने
का नतीजा ही रहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट को सहायक कृषि अधिकारी ग्रेड-दो की
परीक्षा का परिणाम ही रद करना पड़ा था, हालांकि यह मामला अभी शीर्ष कोर्ट
में लंबित है।1उल्लेखनीय है कि डा. अनिल यादव की ओर से आरक्षण में छेड़छाड़
को लेकर ही अभ्यर्थियों ने यूपीपीएससी के खिलाफ 2014 में जबरदस्त विरोध
किया था। इसकी शुरुआत पीसीएस 2011 की प्रारंभिक परीक्षा के बाद त्रिस्तरीय
आरक्षण की व्यवस्था मनमाने तरीके से लागू किए जाने के विरोध में हुई थी।
जिसके बाद हाईकोर्ट की सख्ती और अभ्यर्थियों के आंदोलन से माहौल बिगड़ते
देख त्रिस्तरीय आरक्षण के प्रस्ताव को यूपीपीएससी ने वापस ले लिया था
लेकिन, मुख्य परीक्षा का परिणाम निकलने पर यादव बिरादरी के 178 अभ्यर्थी
बाहर किए गए व 151 सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी उत्तीर्ण किए गए। इसके बाद भी
‘खेल’ हुआ जिसमें अंतिम रूप से चयन परिणाम में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों
को महज 80-85 नंबर देकर ही अनुत्तीर्ण कर दिया गया।1सामान्य ही नहीं
एससी/एसटी की आरक्षित सीटों में भी कटौती कर ओबीसी में जोड़ा जाता रहा,
ताकि एक वर्ग के अभ्यर्थियों का ही चयन होता रहे। मसलन, यूपीपीएससी की ओर
से 22 अक्टूबर 2013 को विज्ञापित कृषि तकनीकी सहायक परीक्षा ‘ग्रुप सी’ के
अंतर्गत कार्मिक विभाग से कुल रिक्त 6628 पदों में सामान्य वर्ग के 3316,
ओबीसी के 566, एससी के 2211 और एसटी के 235 पदों का अधियाचन था,
साक्षात्कार के पहले ही विज्ञापन में बदलाव कर सामान्य वर्ग की सीटें 2515,
ओबीसी में 2030, एससी में 1882 और एसटी में 201 कर दी गईं। क्षैतिज आरक्षण
के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित, पूर्व सैनिक व दिव्यांगजन
श्रेणी के पदों में भी कटौती की गई। अक्टूबर 2015 में इसका परिणाम आया तो
सामान्य वर्ग में महज 806 यानी 12 फीसदी अभ्यर्थी ही सफल हुए। 1कार्मिक
विभाग के आंकड़े संदेहास्पद1सीएम कार्यालय के जन सूचना सेल ने जातिवार
अफसरों का आकड़ा आरटीआइ के तहत भी सार्वजनिक नहीं किया। ऐसे में यादव से
ज्यादा कुर्मी बिरादरी के अफसरों का कार्मिक विभाग का आंकड़ा संदेहास्पद
है। डा. अनिल यादव के समय आरक्षण में छेड़छाड़ हुई। 1अवनीश पांडेय, मीडिया
प्रभारी प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें