प्रयागराज : प्रदेश के महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर
नियुक्ति न मिलने से परेशान विज्ञापन 37 के चयनित अभ्यर्थियों में आक्रोश
है। अभ्यर्थियों की मानें तो उन्हें रिक्त पदों की संख्या 138 की बजाए 54
ही रह जाने की जानकारी नहीं दी गई।
न ही उच्च शिक्षा निदेशालय उप्र
प्रयागराज ने रिक्तियां त्रुटिपूर्ण बताने वालों पर कार्रवाई की। साथ ही
भर्ती में हुई खामियों पर निदेशालय पर्दा डालने की कोशिश में है। अभ्यर्थी
जल्द ही इसके खिलाफ एकजुट होने की तैयारी में हैं। 1वहीं, निदेशालय का दावा
है कि मामले में जांच कमेटी बनाई गई है और कार्रवाई भी हुई है। अशासकीय
महाविद्यालयों में रिक्तियां 138 की बजाए 54 ही रह जाने के तमाम कारण हैं।
करीब 15 साल पुरानी भर्ती का रिजल्ट मार्च 2018 में उप्र उच्चतर शिक्षा
सेवा आयोग से जारी हुआ। परिणाम का इंतजार करते-करते तमाम अभ्यर्थी अन्य
सेवा क्षेत्रों में चले गए। कुछ आयु के लिहाज से रिटायरमेंट के करीब पहुंच
गए। कई अभ्यर्थी विज्ञापन 46 के तहत परीक्षा देकर चयनित हो गए। कुछ तो ऐसे
हैं जो मानदेय पर नौकरी कर रहे हैं लेकिन, उनकी पदोन्नति हो गई। ऐसे में
असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर ज्वाइन न करना उनके लिए मजबूरी है। जबकि निदेशालय
ने फिर भी यूपीएचईएससी को 138 पदों का अधियाचन भेजा जिस पर रिजल्ट निकला।
जिन अभ्यर्थियों को अब भी आस है कि उनकी नियुक्ति असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर
होगी उन्हें निदेशालय की ओर से रिक्तियां 54 ही घोषित करने की टीस है।
संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डॉ पीके वाष्ण्रेय का कहना है कि जिनकी ओर से
रिक्तियां त्रुटिपूर्ण बताई गईं, उनमें एक पर कार्रवाई हो चुकी है। शेष पर
दंडात्मक कार्रवाई को शासन को लिखा गया है
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें