यूँ तो पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए संघर्ष करने का दावा शिक्षक
संघ सहित सभी संगठन भरते हैं । परन्तु उनके इस दावे में झोल शिक्षक
कर्मचारियों को तब नजर आया जब अटेवा पुरानी पेंशन बचाओ संघर्ष मोर्चा के
सांसद विधायक आवास ओर एक दिन के लिए रखे गए उपवास कार्यक्रम में शिरकत किये
महामंत्री को उनके उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक अध्यक्ष
ने सिर्फ इस बात पर कार्यकारिणी से निलम्बित कर दिया कि उन्होंने पुरानी
पेंशन के लिए संघर्ष कर रहे अन्य गुट के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया ।
प्रदेश संगठन (UPPSS) के इस कारनामे के बाद शिक्षकों में रोष व्याप्त है ।
शिक्षकों का कहना है शिक्षक इस कार्यवाही का मुखर विरोध करंगे । पुरानी
पेंशन के किये जो भी संगठन प्रयास करेगा सभी पेंशन विहीन कर्मचारी व शिक्षक
हर स्तर पर साथ देंगे ।
सेवानिवृत्ति के बाद कोई संगठन काम न आएगा । सूत्रों की माने तो पुरानी
पेंशन बहाली का मुद्दा अटेवा (आल टीचर्स एंड इम्प्लॉई एशोसिएशन) द्वारा
शुरू किया गया । जिसके लिए लखनऊ व नई दिल्ली तक में प्रदर्शन भी किये जा
चुके हैं । अभी हाल ही में 28 अक्टूबर को सासंदों व विधायकों के आवास पर
उपवास कार्यक्रम कर उनसे पुरानी पेंशन बहाली हेतु लिखित समर्थन मांगा गया ।
26 नवम्बर को दिल्ली में पुरानी पेंशन बहाली के लिए संसद भवन का घेराव
कार्यक्रम प्रस्तावित है ।
अटेवा के बढ़ते वर्चस्व को रोकने के लिए पुरानी पेंशन का मुद्दा शिक्षकों में अपनी साख बचाने का स्टंट माना जा रहा है ।
एक तरफ जहाँ पुरानी पेंशन के लिए हर संगठन अपने-अपने स्तर से प्रयास व
समर्थन कर रहा है ऐसे में प्रदेश संगठन द्वारा की गयी कार्यवाही को शिक्षक
समुदाय सही नही मान रहा है । पेंशन विहीन शिक्षकों में इस कार्यवाही के बाद
आक्रोश व्याप्त है ।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें