प्रयागराज : उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपी टीईटी 2018 का
प्रवेशपत्र बुधवार अपरान्ह से अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा 18
नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में 2153 केंद्रों पर होगी। रायबरेली,
प्रयागराज व गाजीपुर जिलों में केंद्र तय होने में देरी से मंगलवार को
प्रवेशपत्र वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो सका।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेश भर
के तय केंद्रों पर परीक्षार्थियों का आवंटन पूरा हो गया है। एनआइसी
प्रवेशपत्र वेबसाइट http://upbasiceduboard.gov.in/ पर अपलोड कर रहा है,
जिसे अभ्यर्थी बुधवार दोपहर से वेबसाइट पर जाकर अपलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को अन्य किसी माध्यम से प्रवेशपत्र भेजा नहीं जाएगा। ज्ञात हो
कि परीक्षा में 18 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। सचिव ने बताया कि
अभ्यर्थियों को परीक्षा देने जाते समय प्रवेशपत्र के साथ ही ऑनलाइन आवेदन
में अंकित फोटो युक्त पहचान पत्र, प्रशिक्षण योग्यता के प्रमाणपत्र या फिर
किसी भी सेमेस्टर की निर्गत अंकपत्र की मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य है।
अभ्यर्थी के पास प्रशिक्षण योग्यता के मूल अंकपत्र उपलब्ध न हो तो संबंधित
प्रशिक्षण संस्था के रजिस्ट्रार या फिर प्रशिक्षण संस्था के सक्षम अधिकारी
की ओर से प्रमाणित इंटरनेट से प्राप्त अंकपत्र की प्रति प्रस्तुत करने पर
ही परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। जिन अभ्यर्थियों के आवेदन
निरस्त किए गए हैं उनकी सूची भी वेबसाइट पर है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें