लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
UPTET 2021: UPTET में इस बार होंगे कई अहम बदलाव, जानें कब तक जारी हो सकती है परीक्षा की नई तारीख
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) द्वारा 28 नवंबर को आयोजित की
जाने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के रद्द होने के
बाद अभ्यर्थी जल्द से जल्द इस परीक्षा को फिर से आयोजित करने की मांग कर
रहे हैं। 28 नवंबर को आयोजित होने वाली इस परीक्षा को पेपर लीक की वजह से
रद्द कर दिया गया था। साल में एक बार आयोजित की जाने वाली यह परीक्षा
कोरोना महामारी की वजह से पहले ही अपने निर्धारित समय से पीछे चल रही है और
अब इसके रद्द हो जाने से अभ्यर्थियों की चिंता और भी बढ़ गई है। UPTET
2021 के लिए अभ्यर्थियों से सात अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे
गए थे और इसमें शामिल होने के लिए तकरीबन 21 लाख अभ्यथियों ने आवेदन किया
है। अगर आपने भी इसमें शामिल होने के लिए आवेदन किया है, तो बाकी बचे समय
में इसके कम्पलीट रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE CTET - UPTET - State TET : आचार्य सीरीज की सहायता ले सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें