Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा-2018: नियुक्ति को सत्याग्रह करेंगे चयनित

प्रयागराज : पहले रिजल्ट के लिए संघर्ष किया। रिजल्ट निकला, भर्ती में चयन भी हो गया, लेकिन उम्र अधिक होने पर नियुक्ति फंसी है। नियुक्ति मिलेगी अथवा नहीं, तय नहीं है। यह स्थिति एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा-2018 के अभ्यर्थियों की है। उक्त भर्ती में 15 विषयों में सामान्य वर्ग के करीब 245 चयनित ऐसे हैं जिनकी उम्र 40 साल से अधिक हो चुकी है। आयुसीमा अधिक होने पर उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया रोक दी गई है।


 चयनितों ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इसके साथ चयनित अभ्यर्थी आयोग पर सत्याग्रह करने की तैयारी कर रहे हैं। प्रतियोगी मोर्चा के संयोजक विक्की खान का कहना है कि सरकार की ओर से बार-बार निर्णय बदलने के कारण अभ्यर्थियों की उम्र अधिक हुई है। ऐसी स्थिति में उन्हें नियुक्ति मिलनी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news