गणित विषय में बालक वर्ग का सामान्य कटऑफ 456 अंक रहा, जबकि बालिका वर्ग में 452 अंक रहा। सामाजिक विज्ञान में बालक वर्ग का सामान्य कटऑफ 404 और बालिका वर्ग का 400 अंक रहा। जीव विज्ञान में बालक वर्ग का सामान्य कटऑफ 440 और बालिका वर्ग का 432 है। विज्ञान विषय में बालक वर्ग का कटऑफ 362.880 है। बालिका वर्ग के 342.720 अंक से अधिक है। कृषि विषय केवल बालक वर्ग में शामिल था, जिसमें सामान्य वर्ग का कटऑफ 460 अंक रहा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
हिंदी में अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी की मेरिट समान, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी किया टीजीटी 2022 का कटऑफ
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा-2022 के परिणाम के साथ ही बालक और बालिका वर्ग का विषयवार कटऑफ भी जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी 14 विषयों की कटऑफ सूची में कई विषयों में अलग-अलग श्रेणियों के अंक समान रहे हैं। हिंदी विषय में बालक और बालिका दोनों वर्गों में अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी का कटऑफ 484 अंक है। वहीं, बालिका वर्ग के संस्कृत विषय में सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी का कटऑफ 491.904 अंक रहा, जबकि एससी और एसटी श्रेणी का कटऑफ 483.840 अंक रहा। बालिका वर्ग में कला विषय में भी सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग का कटऑफ 476 अंक रहा। बालक वर्ग में कॉमर्स विषय का कटऑफ सबसे अधिक रहा। इसमें अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 492 अंक, ईडब्ल्यूएस का 488 और ओबीसी वर्ग का कटऑफ 480 अंक दर्ज किया गया। संस्कृत विषय में सामान्य वर्ग बालक वर्ग का कटऑफ 491.904 अंक है।
