दस्तावेजों के परीक्षण के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड नियमावली-1998 के नियम 12(8) के तहत हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, उर्दू, शारीरिक शिक्षा, कृषि, संगीत गायन, संगीत वादन, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान, संस्कृत, वाणिज्य और कला विषय का परिणाम जारी किया गया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर एक सप्ताह तक अपना परिणाम देख सकेंगे।
चयनित अभ्यर्थियों का संस्था आवंटन नियमावली के प्रावधानों के अनुसार उनकी अधिमानता के आधार पर किया जाएगा।
वहीं, अंग्रेजी विषय के 557 पदों का अंतिम परिणाम जारी नहीं किया गया है। इस परीक्षा में पाठ्यक्रम के बाहर पूछे गए प्रश्नों का विवाद हाईकोर्ट में चल रहा है। अफसरों का कहना है कि न्यायालय के निर्णय के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
