एसोसिएशन के महासचिव दिलीप चौहान ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुए शिष्टाचार भेंट में प्रतिनिधिमंडल ने विशिष्ट बीटीसी-2004, बीटीसी-2001, उर्दू बीटीसी और अन्य प्रभावित श्रेणियों के उन शिक्षकों का मुद्दा उठाया, जिनकी नियुक्ति 28 मार्च 2005 से पूर्व विज्ञापित पदों पर हुई थी।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि एक अप्रैल 2005 से पूर्व जिन पदों का विज्ञापन जारी हो चुका था, उन पर नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिए जाने के संबंध में गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के इस आश्वासन को सकारात्मक बताया। प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के महामंत्री सुभाष कनौजिया, प्रदेश वरिष्ठ मंत्री एवं जिलाध्यक्ष गोरखपुर तारकेश्वर शाही, प्रदेश संगठन मंत्री एवं जिलाध्यक्ष महराजगंज राजकुमार चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।


.jpeg)
