Important Posts

राजकीय आश्रम पद्धति के शिक्षकों की नौकरी संकट में

लखनऊ,  प्रदेश के छह जिलों में जनजाति विकास विभाग के तहत संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक (अतिथि) शिक्षकों का नवीनीकरण नहीं होने से स्कूल आने पर रोक लगा दी गई है।



परेशान शिक्षकों ने महानगर स्थित निदेशालय की डिप्टी डायरेक्टर और स्टेट कॉर्डिनेटर से भेंट की, लेकिन इन्होंने नवीनीकरण का मामला शासन का बता कर अपना पल्ला झाड़ लिया है। कई शिक्षकों को अप्रैल और मई का मानदेय नहीं मिला है।


ये शिक्षक आर्थिक संकट और असमंजस की स्थिति में हैं, वहीं दूसरी ओर विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई पर संकट गहरा गया है।

UPTET news