ओबीसी के अभ्यर्थियों को उत्तीर्णांक में पांच प्रतिशत की छूट दिए जाने की मांग उठाई गई। कुल 150 अंकों में से ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 60 अंक अर्थात 40 प्रतिशत पर परिणाम संशोधित कर नई सूची जल्द जारी किए जाने की मांग की गई। अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्हें आश्वासन दिया गया कि नियमानुसार जो भी उचित होगा वह कदम उठाया जाएगा।
