Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

पैसे नहीं देने पर स्कूल टीचर ने उतरवाई ड्रेस

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले में कोरिया पंचायत के एक स्कूल की टीचर ने पिता की मौजूदगी में उसकी दो बच्चियों की ड्रेस केवल इसलिए उतरवा ली, क्योंकि वे पैसे देने के लिए एक दिन का समय मांग रहे थे।
प्रिंसिपल से गुहार लगाई तो उन्होंने पीटने की धमकी दे डाली।
अपमान का घूंट पीते हुए गरीब पिता दोनों बच्चियों को उसी हालत में घर ले गए। पीड़ित पिता चुनचुन साह ने मुफस्सिल थाने में दिए आवेदन कहा है कि उनकी दो पुत्रियां गांव के बीआर एजुकेशन एकेडमी में पढ़ती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चियों को स्कूल ड्रेस दी थी। अभी तक वह ड्रेस के पैसे नहीं दे सके थे। गुरुवार को जब वह बच्चियों को लाने स्कूल गए तो बड़ी पुत्री ने आकर कहा कि अंजना मैम बुला रही हैं।
अंदर जाने पर टीचर ने ड्रेस की राशि जमा करने को कहा। एक दिन का समय मांगने पर शिक्षिका गुस्सा हो गईं और उल्टी-सीधी बातें कहते हुए बच्चियों को अंदर ले गईं। जब बच्चियां बाहर आईं तो उनके तन पर ड्रेस नहीं थी

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news