Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

UPTET 72825 शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा करने वाले को छोड़ा

फरुखाबाद : हरदोई डायट से फर्जीवाड़े का खेल शुरू करने वाले श्यामवीर उर्फ श्यामू उर्फ देवेंद्र प्रजापति को फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने रविवार को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
बीएलएड के फर्जी प्रमाणपत्र जारी करने के मामले में हरदोई की क्राइम ब्रांच ने तीन दिन पूछताछ करने के बाद क्लीनचिट दे दी। जबकि श्यामवीर ने इस फर्जीवाड़े में हरदोई डायट के लिपिक के भी शामिल होने की बात स्वीकारी थी।

शातिर ने बीएलएड प्रमाणपत्र बनवाने की बात भी स्वीकारी

जनपद कन्नौज कस्बा छिबरामऊ की आवास विकास कालोनी निवासी श्यामवीर प्रजापति को आठ जून को नर्सिंग होम से ठगी के शिकार लोग कार से पकड़ ले गए थे। इस मामले में छिबरामऊ की आवास विकास कालोनी निवासी शिक्षक संजीव के अलावा शिवेंद्र, रंजीत सिंह व ऋषि कुमार के खिलाफ श्यामवीर के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस जांच में पता चला कि श्यामवीर ने संजीव की पत्नी अर्चना, शिवेंद्र, रंजीत व ऋषि के बीएलएड के फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर ठगी की थी। हरदोई में हुई काउंसिलिंग के दौरान फर्जी प्रमाणपत्र के मामले में दर्जनों अभ्यर्थियों के खिलाफ हरदोई में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। जिसकी विवेचना क्राइम ब्रांच कर रही है। इधर पुलिस पूछताछ में श्यामवीर ने बताया था कि इस फर्जीवाड़े में हरदोई डायट व बीएसए कार्यालय के लिपिक भी शामिल हैं। इतने खुलासे के बाद हरदोई पुलिस श्यामवीर से पूछताछ के लिए फतेहगढ़ आयी थी।

तीन दिन की पूछताछ के बाद हरदोई पुलिस यह कहकर बैकफुट पर आ गई कि श्यामवीर के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। अंतत: उसे क्लीनचिट देकर वापस चली गई। इसका नतीजा यह हुआ कि फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस भी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकी और उसे छोड़कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news