Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

शिक्षामित्रों का तीन माह का मानदेय जारी

इलाहाबाद : सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक की ओर से सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को शिक्षामित्रों का तीन माह का मानदेय भेज दिया गया है। मानदेय का भुगतान खाते के माध्यम से ही करने के
निर्देश दिए गए हैं।
राज्य परियोजना निदेशक डॉ. वेदपति मिश्र ने मार्च, अप्रैल व मई 2017 का मानदेय 3500 रुपये प्रतिमाह की दर से भेजा है। निर्देश है कि शिक्षामित्रों की विद्यालयों में उपस्थिति के आधार पर ही इसका भुगतान किया जाए। परियोजना कार्यालय फरवरी माह तक का भुगतान पहले कर चुका है। शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ाने का एलान किया था लेकिन, वह अभी लागू नहीं हो सका है। इसी तरह से विद्यालयों में तैनात अंशकालिक अनुदेशकों का भी इन्हीं तीन माह का मानदेय 8470 रुपये प्रतिमाह की दर से बीएसए को भेजा गया है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news