इलाहाबाद 1बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक
बनने को पंजीकरण पूरा हो गया है। प्रदेश भर से एक लाख 82 हजार 754
अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है, इनमें से तमाम आवेदन भी कर चुके
हैं। अभी परीक्षा के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख सात फरवरी व आवेदन
करने की
अंतिम तारीख नौ फरवरी है। उसी के बाद वास्तविक संख्या
सामने आएगी। हालांकि अनुमानित संख्या आने क बाद अब परीक्षा केंद्र निर्धारण
की तेज हो गई है। 1परिषद के प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक भर्ती की
लिखित परीक्षा 12 मार्च को होनी है। 68500 शिक्षकों की भर्ती के लिए बीते
25 जनवरी दोपहर बाद से ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। इसमें वही अभ्यर्थी
दावेदारी कर सकते हैं, जो टीईटी उत्तीर्ण और प्रशिक्षित हैं। परीक्षा
नियामक प्राधिकारी कार्यालय उप्र के अनुसार पंजीकरण की अंतिम तारीख पांच
फरवरी की शाम छह बजे तक एक लाख 82 हजार से अधिक पंजीकरण हुए हैं। अभी शुल्क
जमा करने व अंतिम रूप से आवेदन करने का समय शेष है। 1शिक्षक भर्ती की
लिखित परीक्षा मंडल मुख्यालयों पर कराई जानी है इसके लिए सभी 18 जिलों को
परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव की ओर से निर्देश भेजे जा चुके हैं, जहां
समिति का गठन करके परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करना है। मंगलवार को सभी
जिलों को परीक्षार्थियों की अनुमानित संख्या से भी अवगत कराया जाएगा, ताकि
केंद्र जल्द निर्धारित हो सके। शासन का निर्देश है कि परीक्षा राजकीय और
अशासकीय कालेजों में ही होगी। विशेष स्थिति में ही निजी कालेजों को परीक्षा
केंद्र बनाया जाएगा।’>>शुल्क सात व आवेदन की नौ फरवरी अंतिम
तारीख1’>>पंजीकरण पूरा होते ही परीक्षा केंद्र निर्धारण की तेज
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें