इलाहाबाद1माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड का मुख्यालय इलाहाबाद
में है। यह जगजाहिर होने के बाद भी जालसाजों ने लखनऊ के फर्जी परिषद
कार्यालय के नाम से लिपिकों की नियुक्तियां कर डालीं। महिला
लिपिक का इटावा से वाराणसी तबादला आदेश जारी होने पर
नियुक्तियों पर संदेह हुआ।
खास बात यह है कि तबादला आदेश वाले पत्र में
शासन के चिह्न् का भी इस्तेमाल किया गया। जांच में यूपी बोर्ड मुख्यालय ने
इन नियुक्तियों को फर्जी करार दिया है। 1माध्यमिक शिक्षा परिषद यानि यूपी
बोर्ड मुख्यालय व उसके क्षेत्रीय कार्यालयों में फर्जी अंक व प्रमाणपत्र के
बहुतेरे प्रकरण सामने आते रहते हैं। प्रदेश में परिषद का लखनऊ में
मुख्यालय का सनसनीखेज मामला सोमवार को सामने आया। जालसाजों ने बबिता मिश्र
पत्नी संजय मिश्र निवासी बलिरामपुर पोस्ट हसनपुर वाराणसी का लिपिक पद पर
साक्षात्कार का पत्र परिषद सचिव उप्र शासन की ओर से जारी किया। यह इंटरव्यू
विधानसभा सचिवालय में होना लिखा गया है। वहीं, माध्यमिक शिक्षा निदेशक
नियुक्ति अनुभाग पांच की ओर से 18 मई 2011 को जारी पत्र में कहा गया है कि
उन्हें राजकीय कन्या इंटर कालेज इटावा में सहायक लिपिक के पद पर नियुक्ति
दी जाती है। इसके एक सप्ताह बाद सचिव माध्यमिक शिक्षा की ओर से 25 मई 2011
को ही बबिता की पारिवारिक स्थिति को देखते हुए उनका तबादला इटावा से
वाराणसी होने का आदेश जारी हुआ। इसी तरह से हृदय नारायण मिश्र पुत्र
अच्युतानंद मिश्र निवासी ग्राम छतरीपुर पोस्ट शिवपुर जिला वाराणसी का
साक्षात्कार होने का पत्र 24 मार्च 2011 को जारी हुआ। इन दोनों ने जब
ज्वाइन करना चाहा तो विभागीय अफसरों ने मना किया। बीते एक जनवरी को दोनों
की ओर से धोखाधड़ी का मुकदमा वाराणसी के कैंट थाने में दर्ज कराया गया है।
28 जनवरी को वाराणसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने साक्षात्कार व नियुक्ति
पत्रों के सत्यापन के लिए विशेष वाहक लखनऊ भेजा। वहां शिक्षा निदेशक
माध्यमिक शिविर कार्यालय लखनऊ के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी केशराम ने लिखा
कि परिषद का मुख्यालय इलाहाबाद में है। इसकी पुष्टि वहीं हो सकती है।
सोमवार को इलाहाबाद पहुंचा वाहक बोर्ड मुख्यालय पर अफसरों से मिला। अफसरों
ने ऐसे पत्र व नियुक्तियों को सिरे से खारिज किया है। अब वाराणसी पुलिस
जालसाजों की तलाश में है। माना जा रहा है कि इस तरह के जालसाजी के शिकार और
भी पीड़ित हो सकते हैं।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें