लखनऊ : योगी सरकार परिषदीय स्कूलों की विवाहित महिला शिक्षकों को अंतर
जिला तबादलों में न्यूनतम पांच साल की सेवा की शर्त से छूट देने जा रही है।
बेसिक शिक्षा विभाग ने इस बाबत मुख्यमंत्री की मंजूरी के लिए
प्रस्ताव भेजा है। 1बेसिक शिक्षा विभाग ने अंतर जिला
तबादले की नीति 13 जून, 2017 को जारी की थी। तबादला नीति में शर्त थी कि
पांच साल की सेवा पूरी कर चुके शिक्षक ही अंतर जिला तबादले के लिए आवेदन कर
सकेंगे। वहीं शासन के कार्मिक विभाग की स्थानांतरण नीति में प्रावधान है
कि यदि पति-पत्नी दोनों सरकारी नौकरी में हैं तो दोनों को एक जिले में या
फिर पड़ोसी जिलों में तैनात किया जाए। परिषदीय स्कूल की महिला शिक्षक विभा
कुशवाहा की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी जिसमें कहा गया था कि
पांच साल की सेवा शर्त के कारण अंतर जिला तबादला नीति शासन की स्थानांतरण
नीति में विरोधाभास है। इस पर हाईकोर्ट ने कहा था कि अंतर जिला तबादला नीति
शासन की स्थानांतरण नीति के खिलाफ है लिहाजा शासन याची शिक्षक के
प्रत्यावेदन पर विचार करे। इस आदेश के आधार पर हाईकोर्ट में लगभग डेढ़ सौ
महिला शिक्षकों ने याचिकाएं दाखिल कीं। शासन ने इन सभी प्रत्यावेदनों को
बेसिक शिक्षा निदेशक को भेजा था।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें