इलाहाबाद : परिषदीय स्कूलों के अंतर जिला तबादले की काउंसिलिंग व ऑनलाइन
आवेदन पत्रों के सत्यापन को रोक दिया गया है। बेसिक शिक्षा परिषद सचिव ने
सभी बीएसए को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि
प्रक्रिया को अगले आदेश तक स्थगित रखें।
ऐसे संकेत हैं कि जल्द ही नए आवेदन
लेने के बाद
एक साथ प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।1परिषद के
प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के अंतर जिला
तबादले की प्रक्रिया बीते 16 जनवरी से चल रही है। 29 जनवरी तक शिक्षकों से
ऑनलाइन आवेदन लिए जा चुके हैं। तबादले की समय सारिणी के अनुसार ऑनलाइन
आवेदन करने वाले शिक्षकों को एक फरवरी तक आवेदन की हार्ड कॉपी बीएसए
कार्यालय में जमा करनी थी। उसकी तीन फरवरी को काउंसिलिंग और बेसिक शिक्षा
अधिकारियों को पांच फरवरी तक आवेदनों का सत्यापन करना था। इस दौरान करीब 12
हजार से अधिक शिक्षकों ने अपने जिले में जाने के लिए आवेदन किया है। परिषद
सचिव ने इस प्रक्रिया को अपरिहार्य कारणों से रोक दिया है। अब काउंसिलिंग व
आवेदन पत्रों का सत्यापन अगले निर्देशों के बाद ही होगा। असल में हाईकोर्ट
ने पांच साल व उससे कम सेवा वाली अध्यापिकाओं को पति के निवास स्थान या
फिर ससुराल वाले जिले में जाने के लिए आवेदन लेने का निर्देश दिया है। यह
प्रकरण परिषद ने शासन को भेजा है। शासन जल्द ही संशोधित शासनादेश और
वेबसाइट में संशोधन कराएगा। उसके बाद शिक्षिकाओं से आवेदन लिए जाने हैं।
तैयारी है कि सभी आवेदन आने के बाद ही प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी तबादले जिलों में रिक्त पदों के 25
फीसदी ही होंगे। यानी केवल 12 हजार शिक्षक ही इधर से उधर होंगे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें