Important Posts

Advertisement

Breaking News

Govt Jobs : Opening

चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र न मिलने से रोष

जासं, चंदौली : स्थानीय सुभाष नगर में रविवार को चयनित सहायक अध्यापकों की बैठक हुई। शासन से अब तक नियुक्ति पत्र जारी न करने पर नाराजगी जताई गई।
वक्ताओं ने कहा एक वर्ष पूर्व 12460 पदों पर सहायक अध्यापकों का चयन हो गया लेकिन वर्तमान सरकार ने नियुक्ति पर रोक लगा दी थी। नियुक्ति पत्र जारी करने की सारी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई लेकिन ऐन वक्त पर नियुक्ति रोक दी गई। चयनित शिक्षकों के लिए न्यायालय से भी आदेश जारी हो चुका है कि उन्हें 28 दिनों के अंदर नियुक्ति पत्र जारी किया जाए। पर शासन की ओर से कोई पहल नहीं हो रही है। शिक्षक इस बात से हैरान हैं कि शासनादेश अभी तक क्यूं जारी नहीं किया जा रहा है। आखिर सरकार की मंशा क्या है। चेताया सरकार ने जल्द ही चयनित 12460 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया तो वे विधानसभा के समक्ष धरना देंगे। सरकार इस पर जल्द निर्णय ले अन्यथा चयनित शिक्षक आंदोलन की रणनीति बनाएंगे।


इस मौके पर प्रियंका त्रिपाठी, संजीव कुमार डब्लू, वीरेंद्र कुमार, प्रभाकर ¨सह, अनमोल, अभिषेक कुमार, वीरेंद्र यादव, आशुतोष कुमार, शनि ¨सह आदि मौजूद थे।

sponsored links:

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news