जासं, चंदौली : स्थानीय सुभाष नगर में रविवार को चयनित सहायक अध्यापकों
की बैठक हुई। शासन से अब तक नियुक्ति पत्र जारी न करने पर नाराजगी जताई गई।
वक्ताओं ने कहा एक वर्ष पूर्व 12460 पदों पर सहायक अध्यापकों का चयन हो
गया लेकिन वर्तमान सरकार ने नियुक्ति पर रोक लगा दी थी। नियुक्ति पत्र जारी
करने की सारी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई लेकिन ऐन वक्त पर नियुक्ति रोक दी
गई। चयनित शिक्षकों के लिए न्यायालय से भी आदेश जारी हो चुका है कि उन्हें
28 दिनों के अंदर नियुक्ति पत्र जारी किया जाए। पर शासन की ओर से कोई पहल
नहीं हो रही है। शिक्षक इस बात से हैरान हैं कि शासनादेश अभी तक क्यूं जारी
नहीं किया जा रहा है। आखिर सरकार की मंशा क्या है। चेताया सरकार ने जल्द
ही चयनित 12460 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया तो वे विधानसभा
के समक्ष धरना देंगे। सरकार इस पर जल्द निर्णय ले अन्यथा चयनित शिक्षक
आंदोलन की रणनीति बनाएंगे।
इस मौके पर प्रियंका त्रिपाठी, संजीव कुमार डब्लू, वीरेंद्र कुमार,
प्रभाकर ¨सह, अनमोल, अभिषेक कुमार, वीरेंद्र यादव, आशुतोष कुमार, शनि ¨सह
आदि मौजूद थे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें