लखनऊ . पक्की नौकरी से हाथ धोने वाले शिक्षामित्रों के लिए बड़ी खबर। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ
सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए सरकारी प्राथमिक स्कूलों में 12460 पदों पर
सहायक अध्यापकों की तैनाती के लिए आदेश जारी कर दिए हैं।
सभी नियुक्तियां
15 दिसंबर, 2016 के शासनादेश के अनुसार होंगी। सरकार ने शिक्षकों की
नियुक्ति की प्रक्रिया को 15 जून तक पूरी करने का निर्देश दिया है। साथ ही
पूर्व की नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल हुए शिक्षामित्रों को वेटेज अंक
देने का इरादा बनाया है। काउंसिलिंग में काबिल मिले शिक्षकों को तत्काल
नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
अखिलेश सरकार ने खोली थी भर्ती की राह
उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में सरकारी स्कूलों में
शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। उस
वक्त तय किया गया था कि बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी और समकक्ष योग्यता वालों को
मेरिट के आधार पर चयनित किया जाएगा। इस वास्ते पहले चरण की काउंसिलिंग भी
कराई जा चुकी थी लेकिन, भाजपा ने सत्ता में आने के बाद नियुक्त प्रक्रिया
को रोक दिया गया। इसके अतिरिक्त बीटीसी प्रशिक्षण-2013 में उत्तीर्ण
अभ्यर्थियों के लिए ग्रेड के सापेक्ष मेरिट गुणांक का दोबाार निर्धारण कर
दिया था।
हाईकोर्ट से राहत, शिक्षामित्रों को मिलेगा मौका
भाजपा सरकार के फैसले को अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने निर्देश दिया था कि चयन प्रक्रिया 15 दिसंबर,
2016 को जारी शासनादेश के आधार पर ही पूरी होगी। इसके बाद से नियुक्तियां
शुरू करने के लिए अभ्यर्थी लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी ज्ञापन दिया था। सदन में भी यह मुद्दा
गरम रहा था। अब सरकार ने पुराने शासनादेश के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया को
शुरू करने का ऐलान किया है। सरकार ने प्राथमिक शिक्षा विभाग से पूछा है कि
क्या प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति में शिक्षामित्रों को राहत देने का
कोई रास्ता निकालना मुमकिन है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें