अंबेडकरनगर : बेसिक शिक्षा विभाग में कदम-कदम पर गजब की मनमानी देखने को
मिलती है। ग्रामीणांचल के स्कूलों में शिक्षकों की कमी और नगरीय स्कूलों
में शिक्षकों की भरमार किसी से छुपी नहीं है।
इसके अलावा छात्र संख्या के
अनुपात में करीब एक हजार शिक्षक अतिरिक्त तथा स्वीकृत पदों के सापेक्ष सभी
विद्यालयों के संतृप्त होने का दावा किया जा रहा है। वहीं टांडा
शिक्षाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय घूरनपुर आज भी शिक्षक विहीन संचालित
है। विभाग ने इस स्कूल को शिक्षामित्रों को हवाले छोड़ दिया है।
गौरतलब है कि उक्त विद्यालय में प्रधानाध्यापक सैदा हुसैन के अलावा तीन
शिक्षामित्रों में शोभावती, सत्यवती देवी और अंजनी कुमारी तैनात हैं।
हालांकि शिक्षण की मजबूती को लेकर यह आंकड़े महज अभिलेखीय ही रह गए हैं। वजह
प्रधानाध्यापक करीब चार साल से विद्यालय नहीं लौटे हैं। छात्रों को पढ़ाने
के नाम पर हर माह वेतन लेने वाले गुरूजी के बारे में जानकारी मिली है कि
वह गत पंचायत चुनाव के दौरान से ही कलेक्ट्रेट में संबद्ध हैं। इन हालात
में यह विद्यालय फिलहाल शिक्षामित्रों के हवाले संचालित हो रहा है। हालांकि
यहां तैनात शिक्षामित्र कुछ माह पहले तक शिक्षक पद पर समायोजित रहे।
न्यायालय के निर्णय के उपरांत समायोजन रद होने पर उन्हें वापस शिक्षामित्र
मान लिया गया है। मामले में टांडा तहसील निवासी प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने
मंडलायुक्त से शिकायत करते हुए बताया कि उक्त विद्यालय में गत तीन माह से
एमडीएम भी बाधित है। यही नहीं डीएम और बीएसए से भी शिकायत करने के बावजूद
कार्रवाई नहीं हुई। खंड शिक्षा अधिकारी केपी ¨सह ने बताया कि प्रकरण
संज्ञान में आया है। अभिलेखीय जांच के उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें