गोंडा : 12460 शिक्षक भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को मंगलवार को
नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। जिसको लेकर पंतनगर स्थित बीएसए कार्यालय
पर अभिलेखों की छंटनी की गयी।
कटऑफ मेरिट से बाहर हुए व जिले के
अभ्यर्थियों के अभिलेख अलग-अलग किए गए। सबसे पहले जिले के अभ्यर्थियों को
नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिाकरी व कार्यालय
के लिपिकों के साथ बैठक कर जिम्मेदारी तय की।
शिक्षक भर्ती में जिले में 788 पदों पर तैनाती होनी है। जिसको लेकर गत
23 अप्रैल को कांउसि¨लग कराया गया। 2900 अभ्यर्थियों के अभिलेख जमा करा लिए
गए थे, अभिलेखों का परीक्षण कराने के बाद एक मई को काउंसि¨लग की तिथि
निर्धारित की गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय ने खंड
शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर काउंसि¨लग के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में बीईओ आनंद ¨सह, अर्जुन वर्मा, ममता ¨सह, जिला समन्वयक एमडीएम गणेश
गुप्ता, दिनेश वर्मा, केके अवस्थी सहित अन्य मौजूद रहे।
जिले में 788 पदों पर नियुक्ति होनी है। ऐसे में सभी सजग व सचेत रहकर
शांति के साथ महिला व दिव्यांग अभ्यर्थियों से विकल्प लेंगे। जिले के करीब
70 अभ्यर्थियों को एक मई को ही नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा। जबकि अन्य को
इसके बाद नियुक्ति पत्र निर्गत किया जाएगा।
- संतोष कुमार देव पांडेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें