जागरण संवाददाता, मैनपुरी: सोमवार को बीएसए कार्यालय में 12460 शिक्षक
भर्ती के अभ्यर्थियों को विकल्प भरने के लिए बुलाया गया था, लेकिन इस दौरान
12 आरक्षित पदों पर भर्ती न करने को लेकर अभ्यर्थियों ने खूब हंगामा किया।
मौके पर पहुंचे एसडीएम ने अभ्यर्थियों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
जिले में 12460 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जिले में कुल 195
पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए काउंसि¨लग के बाद कटऑफ भी जारी हो गई
थी। शनिवार को कट ऑफ में आने वाली महिला अभ्यर्थियों को स्कूलों के विकल्प
भरने के लिए बुलाया गया था। लेकिन इस दौरान पता चला कि भूतपूर्व सैनिक के
लिए आरक्षित चार पदों के लिए 12 पदों पर भर्ती नहीं की जा रही है। जिसका
अभ्यर्थियों ने विरोध करना शुरू कर दिया। काफी देर तक हंगामा करने के बाद
इसकी शिकायत किसी अभ्यर्थी ने एसडीएम सदर अमित ¨सह से की। वह भी कुछ देर
में ही बीएसए कार्यालय पहुंच गए। यहां अभ्यर्थियों ने उन्हें पूरे मामले से
अवगत कराया। अभ्यर्थियों ने बताया कि 195 पदों में से दस पद भूतपूर्व
सैनिक के लिए आरक्षित थे। जिसमें से केवल छह पदों के लिए भूतपूर्व सैनिकों
ने दावेदारी की थी और चार पद खाली रह गए थे। जबकि विभाग द्वारा सभी केटेगरी
से चार-चार पदों पर भर्ती नहीं की जा रही है। ऐसे में कई योग्य
अभ्यर्थियों को मौका नहीं मिल पा रहा है। जिस पर एसडीएम सदर अमित ¨सह ने
उन्हें बताया कि पद के लिए आरक्षित चार पदों के लिए अर्हता भूतपूर्व सैनिक
होना है, न किसी केटेगरी में शामिल होना। जिस भी केटेगरी में भूतपूर्व
सैनिक दावेदारी करेंगे उसमें उनकी भर्ती की जाएगी। इसलिए सभी केटेगरी में
चार पद रिक्त होना जरूरी है। बाद में बचे हुए पदों पर भर्ती कर ली जाएगी।
काफी देर समझाने के बाद अभ्यर्थी माने। शाम तक बीएसए कार्यालय में विकल्प
भरने के लिए महिला अभ्यर्थियों की लाइन लगी रही। इस दौरान डायट प्राचार्य
नरेंद्र पाल ¨सह व बीएसए विजय प्रताप ¨सह मौजूद रहे।
कटऑफ मेरिट भी बदली
12460 भर्ती के लिए शुक्रवार को कटऑफ मेरिट जारी कर दी गई थी। जिसमें
सामान्य वर्ग की मेरिट 73.18 प्रकाशित की गई थी। जो किसी कारण गलत हो गई
थी। इसके कारण सोमवार को दूसरी कट ऑफ मेरिट जारी की गई, जिसमें सामान्य
वर्ग की कट ऑफ 73.22 हो गई। इसका भी अभ्यर्थी विरोध करते हुए दिखाई दिए।
----------------
अभ्यर्थियों को समझाने पर वे मान गए। उन्हें बताया गया कि भूतपूर्व
सैनिकों के लिए आरक्षित पद भरने के बाद खाली पदों पर भी अनुमोदन के बाद
भर्ती का मौका दिया जाएगा। अमित ¨सह, एसडीएम सदर।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें