इलाहाबाद : प्रदेश भर के परिषदीय और सहायता प्राप्त उच्च प्राथमिक
स्कूलों की नियुक्तियों में गड़बड़ी का प्रकरण फिर सतह पर आ गया है।
परिषदीय स्कूलों की जांच कोर्ट के आदेश पर शुरू हो गई है, सहायता प्राप्त
विद्यालयों की पत्रवली कार्रवाई को लंबे समय से लंबित है, जिसमें शिक्षकों
की आड़ में लिपिकों की नियुक्तियां हुईं तो कई जगह ऐसे लोग शिक्षक बन गए
हैं, जो अर्हता ही पूरी नहीं कर रहे हैं।
1सपा शासनकाल में हुई शिक्षक
भर्तियों की सच्चाई अब सामने आ रही है। उच्च प्राथमिक स्कूलों में 29334
विज्ञान-गणित शिक्षकों की नियुक्तियों में ऐसे अभ्यर्थियों को मौका दिया
गया है, जिन्होंने बीटीसी प्रशिक्षण के पहले वर्ष ही टीईटी उत्तीर्ण किया
था। इस मामले का हाईकोर्ट ने संज्ञान लेकर बीएसए को जांच सौंपी है। माना जा
रहा है कि तमाम शिक्षक जांच की जद में आएंगे। ऐसे ही अशासकीय जूनियर
हाईस्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने को न्यूनतम मानक के तहत शैक्षिक
पदों को भरने के आदेश 2015 में हुए। शासन ने पदों की संख्या तय करने के
बजाए सीधी भर्ती से न्यूनतम मानक पूरा करने का आदेश दिया। बेसिक शिक्षा
अधिकारियों को सीधी भर्ती करने के लिए पहले 31 मार्च, 2016 तक की मियाद तय
की थी, लेकिन वह पूरी नहीं हो सकी। बाद में इसे बढ़ाकर 31 जुलाई, 2016 किया
गया। आरोप है कि बीएसए ने इन भर्तियों में जमकर मनमानी की। जिलों में
भर्ती से पहले विज्ञापन नहीं निकाले गए, बल्कि साठगांठ करके चहेतों को
प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक के रूप में तैनाती दी गई। नियुक्ति से पूर्व
अनुभव प्रमाणपत्र का अभिलेखों से मिलान नहीं किया गया। ऐसे ही शिक्षकों की
योग्यता में भी नियम टूटे। अफसरों ने 800 नियुक्तियां की हैं। इसमें 147
प्रधानाध्यापक व 653 सहायक अध्यापक हैं। गोरखपुर में सबसे अधिक भर्ती हुई।
कानपुर, आजमगढ़, वाराणसी, लखनऊ, इलाहाबाद एवं बस्ती आदि में हुई। वहीं,
देवरिया, गोरखपुर, आगरा, बलिया, चंदौली, वाराणसी आदि जिलों में जमकर घालमेल
हुआ है। जांच में तमाम गड़बड़ी पकड़ में आई। कई ऐसे भी जिले हैं, जहां
मनमाने तरीके से लिपिकों को भी नियुक्ति दी गई है, जबकि शिक्षणोत्तर
कर्मियों की नियुक्ति नहीं होनी थी। ऐसे आधा दर्जन से अधिक जिले चिन्हित
हुए थे। इसमें अब तक शासन ने कार्रवाई नहीं की है। माना जा रहा है कि
परिषदीय स्कूलों के साथ अशासकीय जूनियर हाईस्कूलों की नियुक्तियों का
प्रकरण तूल पकड़ेगा, हालांकि शासन ने अशासकीय कालेजों में नियुक्तियों का
आदेश जारी कर रखा है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें