राब्यू, इलाहाबाद : केंद्रीय सुरक्षा बल में कांस्टेबल भर्ती के
बर्खास्त अभ्यर्थियों के मामले में एसएससी अपने रुख पर कायम है।
अभ्यर्थियों की बर्खास्तगी रद करने के एक मई को इलाहाबाद हाईकोर्ट से हुए
आदेश के खिलाफ विशेष अपील पर आयोग जल्द निर्णय लेगा।
पिछले दिनों दिल्ली
मुख्यालय में आयोग की हुई बैठक में भी इस पर विचार हुआ। मध्य क्षेत्र
कार्यालय का कहना है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में विशेष अपील के लिए दिल्ली
मुख्यालय से अनुमोदन का इंतजार है।
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से हुई केंद्रीय बल में सिपाही भर्ती के दर्जनों
अभ्यर्थियों को बर्खास्त कर दिया गया था। जिनकी बर्खास्तगी हुई वे अप्रैल
2014 को सीआरपीएफ कांस्टेबल पद पर चयनित किए गए थे। परिणाम पुनरीक्षित किया
गया था। औपबंधिक रूप से हुए चयन के बाद अभिलेख सत्यापन के लिए सभी को
बुलाया गया। कुछ अभ्यर्थियों के अंगूठा निशान व हस्ताक्षर पर शक हुआ तो
इसकी सेंट्रल फोरेंसिक लैबोरेटरी में जांच कराई गई। एसएससी के इस निर्णय को
हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी जिस पर हाईकोर्ट की एकल पीठ ने एक मई को
बर्खास्तगी आदेश रद करते हुए एसएससी को नए सिरे से निर्णय लेने का आदेश
दिया था।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें