गाजीपुर. यूपी के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री दिनेश
शर्मा 2 जुलाई सोमवार को कलराज मिश्र के गांव मलिकपुर सैदपुर पहुंचे।
दरअसल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व देवरिया सांसद कलराज मिश्र के भाई के निधन
पर आयोजित श्राद्ध भोज में दिनेश शर्मा गाजीपुर पहुंचे थे। उनके साथ
कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक भी साथ में मौजूद थे।
उपमुख्यमंत्री व शिक्षा
मंत्री दिनेश शर्मा ने शिक्षा व्यवस्था के सुधार पर जोर दिया। वहीं दो मॉडल
स्कूल गाजीपुर और वाराणसी को देने की बात कही। 4 जुलाई को मिर्ज़ापुर व 5
जुलाई को आगरा में शिक्षा को लेकर बैठक करेंगे।
बता दें कि दिनेश शर्मा ने सैदपुर डाक बंगला में शिक्षा विभाग के
अधिकारियों के साथ बैठक किया। जिसमें शिक्षा से जुड़े कई विषयों पर चर्चा
की। कहा कि आज से शिक्षा का सत्र शुरू हो चुका है और मैं प्रत्येक जनपद में
शिक्षा को लेकर दौरा करुंगा। शिक्षा व्यवस्था के सुधार पर जोर देते हुए
कहा कि अब शिक्षा का प्रथम सत्र अप्रैल माह से शुरू कर दिया जाएगा। वहीं
जहां यूपी बोर्ड की परीक्षा की परीक्षा मार्च से शुरू होती थी वह फरवरी से
शुरू होकर 16 दिन में खत्म करने की बात कही है। कहा कि एडेड स्कूलों में
टीचरों की भर्ती जल्द से जल्द कराई जाएगी। यह भर्ती माध्यमिक सेवा आयोग के
द्वारा किया जाएगा। टीचरों की पहली नियुक्ति ग्रामीण इलाकों में होगी।
दिनेश शर्मा ने शिक्षा विभाग के साथ ही जिला अस्पताल की बिगड़ी व्यवस्था
में भी सुधार लाने की बात कही। कहा कि जल्द ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह से कहकर मेडिकल व्यवस्था को जल्द ठीक कराया
जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें