जासं, बभनी (सोनभद्र) : ब्लाक स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक
विद्यालयों में शिक्षकों के अभाव में शिक्षण कार्य दम तोड़ रहा है। यही कारण
है कि अभिभावक भी अपने बच्चों को अच्छी तालीम देने के लिए निजी विद्यालयों
का सहारा ले रहे हैं।
विकास खंड के ग्राम पंचायत संवरा में 204 बच्चों का नामांकन है जिसमें
महज एक उर्दू शिक्षक सहित दो शिक्षामित्र की तैनाती है। ग्रामीणों का कहना
है कि अध्यापक एमडीएम व अन्य कार्यालय के कार्य में ही व्यस्त रहते हैं।
बच्चे भी पढ़ने के बजाय दूसरे काम करते रहते है। ग्रामीण दिवाकर दुबे,
राजेश, बृजेश ने बताया कि सरकार चाहे विद्यालय में कितनी भी व्यवस्था क्यों
न करा दें लेकिन छात्रों के अनुपात में अध्यापकों की तैनाती नहीं होगी, तब
तक शिक्षा में सुधार नहीं हो सकता। बड़ी संख्या में बच्चे विद्यालय आ रहे
हैं और नामांकन करा रहे हैं लेकिन, अध्यापकों की भारी कमी से कोई भी
अभिभावक अपने बच्चों का भविष्य खराब नहीं करना चाहता। यही हाल लगभग ब्लाक
में स्थित अन्य विद्यालयों की भी है। वजह पर गौर करें तो ज्यादातर शिक्षक
नगरों, ब्लाक मुख्यालयों में शिक्षण कार्य करना चाहते हैं। ग्रामीण
क्षेत्रों में तैनाती होती है तो कम समय में ही अपना स्थानांतरण दूसरी जगह
करा लेते हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए विद्यालय
में छात्रों के अनुरूप अध्यापकों की तैनाती की मांग की है। ग्रामीणों ने
कहा है कि विद्यालय में बच्चों के अनुपात में शिक्षकों मौजूदगी नहीं होने
से कई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो ही रहा
है वहीं निजी स्कूलों से इससे लाभ भी हो रहा है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें