Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

शिक्षामित्रों ने सरकार को याद दिलाया वादा

जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को हरिहरनाथ मंदिर परिसर में हुई जिसमें प्रदेश शासन द्वारा शिक्षामित्रों के साथ किए गए वादे की याद दिलाई गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिक्षामित्रों को स्थायित्व देने की मांग की गई।


वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिकांत द्विवेदी ने कहा कि चुनाव पूर्व भाजपा ने शासन में आते ही शिक्षामित्रों को पक्का रोजगार देने का वादा किया था। सरकार बनने के सवा वर्ष बाद भी उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समायोजन निरस्त होने के बाद बदहाली झेल रहे तमाम शिक्षामित्र आत्महत्या करने को विवश हो रहे हैं। इसके बाद भी शासन उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ व हिमांचल प्रदेश की तरह शिक्षामित्रों को समायोजित करने की मांग की। बैठक में संजीव श्रीवास्तव, प्रमोद पाठक, सुभाषचंद तिवारी, अरशद अंसारी, अर्चना ¨सह, माया पांडेय, रमाकांत, राजकुमार आदि थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news