औरैया: राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् द्वारा जारी अधिसूचना में
संशोधन करते हुए प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र में दो वर्षीय डिप्लोमाधारी
अभ्यर्थियों को चयन में प्राथमिकता दिए जाने को लेकर एसडीएम को ज्ञापन
सौंपा। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वह आंदोलन के लिए
बाध्य होंगे।
जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
एसडीएम सदर अमित राठौर को सौंपे ज्ञापन में संयुक्त प्रशिक्षु मोर्चा
बीटीसी प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश प्रताप सिंह ने बताया है कि प्राथमिक स्कूलों
में बीएड डिग्रीधारको को सरकार की ओर से मौका देने से वह नाराज है। सोमवार
से बीटीसी व डीएलएड प्रशिक्षुओं ने विरोध शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया
कि 23 अगस्त 2010 को एनसीटीई ने अधिसूचना जारी करते हुए कक्षा एक से पांच
तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र में दो वर्षीय
डिप्लोमाधारी अभ्यर्थियों को योग्य माना गया। एनसीटीई की इसी सूचना द्वारा
शिक्षा स्नातक बीएड को छह से आठ तक अध्यापन हेतु योग्य माना गया। संगठन के
अध्यक्ष गीतेश राजपूत ने बताया कि 10 सितबंर 2012 को मानव संसाधन विकास
मंत्रलय द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य को छूट दी गई कि वह बीएड अभ्यर्थियों को
छह माह का प्रशिक्षण देकर प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति की जा सकती
है। उन्होंने सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए मांगें पूरी कराए जाने की मांग
की है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वह आंदोलन के लिए
बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में मंगल सिंह, ऋतुराज, कपिल, निधि,
एकता, गौरव कुशवाहा, नेहा, शिवम, आरती तिवारी, मोहिनी समेत अन्य पदाधिकारी
मौजूद रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें