महराजगंज (रायबरेली) : एक तो समायोजन रद होने का दर्द, दूसरे चार माह से
मानदेय का न मिलना। इसके चलते परिवार में दो जून की रोटी मुहैया कराना भी
मुश्किल हो गया। ऐसे में हर तरफ से नाउम्मीद एक शिक्षामित्र ने सोमवार सुबह
फांसी लगाकर जान दे दी।
1कोतवाली क्षेत्र के बैखरा निवासी अनिल कुमार यादव
(32) अमावां विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुसिहा में वर्ष 2009
से शिक्षा मित्र के पद पर तैनात थे। 25 जुलाई 2017 को समायोजित
शिक्षामित्रों का समायोजन रद होने से उन्हें झटका लगा था। सहायक अध्यापक
बनने के लिए प्रदेश सरकार ने टीईटी के साथ एक और परीक्षा भी अनिवार्य कर
दी। ऐसे में शिक्षामित्र अनिल यादव अवसादग्रस्त हो गए। उनका इलाज लखनऊ के
निजी अस्पताल में चल रहा था। इधर, पिछले चार महीनों से उन्हें मानदेय भी
नहीं मिला था। इससे इलाज में भी परेशानी हो रही थी। सोमवार सुबह वे स्कूल
के लिए तैयार होने घर की दूसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में चले गए। उनकी
मां कलावती भोजन परोसने के लिए बैठी थीं। देर तक वापस न आने पर मां जब छत
पर गईं तो देखा कि कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और अनिल का शव रस्सी के
सहारे छत की कुंडी से लटक रहा था। यह नजारा देखकर कलावती के होश उड़ गए।
चीखते-चिल्लाते हुए वे आईं और परिजनों को सूचना दी। परिजन जब तक अनिल को
रस्सी से नीचे उतारते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक शिक्षामित्र के पिता
रामेश्वर ने बताया कि जब से समायोजन रद हुआ था। तब से बेटा चिंतित रहता
था। कुछ दिन बाद ही वह अवसाद ग्रस्त हो गया था।
बजट के अभाव में नहीं मिल रहा मानदेय : बीएसए
शिक्षामित्रों को मानदेय देर से क्यों मिल रहा है? इस पर बीएसए पीएन सिंह
ने बताया कि बजट का अभाव है। शासन स्तर से बजट जिस तरह भेजा जाता है, उसी
के अनुरूप मानदेय का वितरण होता है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें