इलाहाबाद : बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की
नियुक्ति, पदोन्नति व तबादले आदि सभी कार्य बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के
तहत ही किए जाते हैं। इसमें जिन नियमों का प्रावधान है, वह प्रक्रिया उसी
के अनुरूप चलती है। इधर के वर्षो में तमाम ऐसे नियम जोड़े गए हैं जिससे
पुराने उपबंध अब प्रासंगिक नहीं रहे, बल्कि लगातार नए उपबंध नियमावली का
हिस्सा बनते जा रहे हैं।
बेसिक शिक्षा परिषद सचिव संजय सिन्हा बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 की नए
सिरे से समीक्षा कराने जा रहे हैं। इसके तहत नियमावली में दर्ज ऐसे उपबंधों
को हटाने का निर्देश हुआ है, जो अब शिक्षकों के लिए प्रासंगिक नहीं रह गए
हैं। साथ ही कई ऐसे नियम सामने आ रहे हैं, जिन्हें नियमावली का हिस्सा होना
चाहिए। इसी को ध्यान को रखकर सचिव ने नवीन नियमावली गठन के लिए सात
सदस्यीय टीम बनाई है। इसकी अध्यक्ष बेसिक शिक्षा की अपर निदेशक शिविर
कार्यालय रूबी सिंह हैं। सदस्य सचिव राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण
परिषद उप्र लखनऊ के विधि अधिकारी प्रदीप कुमार हैं। वहीं, संयुक्त शिक्षा
निदेशक बेसिक गणोश कुमार, आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान उप्र इलाहाबाद के
प्राचार्य स्कंद शुक्ल, बहराइच के बेसिक शिक्षा अधिकारी श्याम किशोर तिवारी
व दो अन्य को सदस्य के रूप में कमेटी में रखा गया है। यह समिति वर्तमान
परिदृश्य में नियमावली की समसामयिक समीक्षा करके गैर प्रासंगिक उपबंधों को
हटाकर नवीन नियमावली तैयार की जाएगी। यह कार्य 30 सितंबर तक पूरा करने का
निर्देश दिया गया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- 12460 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के संबंध में मान्य उच्च न्यायालय में सिविल अपील संख्या 4131/2024 उमेश चंद्र व अन्य बनाम

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें