इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 की 29 जुलाई को हो
चुकी लिखित परीक्षा निरस्त किए जाने की मांग में दाखिल याचिका पर राज्य
सरकार से जवाब मांगा है।
सुनवाई 13 अगस्त को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति
एसपी केशरवानी ने विजय नाथ व अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है।
याची के अधिवक्ता अग्निहोत्री कुमार त्रिपाठी का कहना है कि परीक्षा कराने
में यूपी पीएससी की ओर से व्यापक रूप से गड़बड़ी की गई। परीक्षा के दिन ही
एसटीएफ ने सॉल्वर गैंग भी पकड़े। पेपर लीक होने का आरोप भी याचिका में
लगाया गया। मांग किया कि परीक्षा निरस्त की जाए। इसे गंभीरता से लेते हुए
कोर्ट ने निर्देश दिया कि महाधिवक्ता या अपर महाधिवक्ता अगली सुनवाई 13
अगस्त को कोर्ट में सरकार का पक्ष रखें।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- 12460 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के संबंध में मान्य उच्च न्यायालय में सिविल अपील संख्या 4131/2024 उमेश चंद्र व अन्य बनाम

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें