प्रतापगढ़ : जिले में 19 फर्जी शिक्षामित्रों के शिक्षक बनने के मामले
में बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने का
आदेश दिया है। इसके साथ ही वेतन में लिए गए भुगतान की रिकवरी भी करायी
जाएगी।
फर्जीवाड़ा कर शिक्षक बनने वाले सभी 19 लोगों के नियुक्ति पत्र में डिस्पैच
नंबर नहीं मिला था। जब नियुक्ति पत्रों की जांच कराई गई तो उस डिस्पैच
नंबर पर दूसरे शिक्षक का नाम पाया गया। 26 माह तक वेतन लेने के बाद जब
सरकार ने शिक्षा मित्र से शिक्षक बने लोगों का समायोजन रद कर दिया तब
फर्जीवाड़े का राजफाश हुआ। पाया गया कि 19 लोगों ने फर्जी ढंग से शिक्षक पद
पर समायोजन करा लिया। जांच के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने इन सबको नोटिस
दी। यह नोटिस इन फर्जी शिक्षकों के घर पर न मिलने के कारण वापस लौट आयी।
इसके बाद विभाग ने समाचार पत्रों के जरिए इन्हें नोटिस देकर जवाब मांगा। यह
समय सीमा भी बीत गई, लेकिन कोई लौट के नहीं आया। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने
खंड शिक्षा अधिकारियों को सभी 19 लोगों के विरूद्ध थानों में मुकदमा दर्ज
कराने का आदेश दिया है।जिले के परिषदीय विद्यालयों में फर्जीवाड़ा कर
शिक्षा मित्र से शिक्षक बनने वाले 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की
तहरीर खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से थाने भेजी गई है। 1अशोक कुमार
सिंह, बीएसए
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- 12460 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के संबंध में मान्य उच्च न्यायालय में सिविल अपील संख्या 4131/2024 उमेश चंद्र व अन्य बनाम

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें