शाहजहांपुर : शिक्षक व शिक्षा मित्रों के लिए अगस्त माह का आखिरी
सप्ताह निर्णायक साबित होगा। मूल विद्यालय में तैनाती की आस लगाए बैठे
शिक्षा मित्रों की गुरुवार को ही सूची जारी हो जाएगी। आपत्तियों का
निस्तारण कर समायोजन आदेश जारी किया जाएगा। -----------------------
261 शिक्षा मित्रों की आज जारी हो सकती सूची
पुरुष शिक्षा मित्रों के मूल विद्यालय तथा महिलाओं के ससुराल क्षेत्र
के गांव में तैनाती का सपना आज पूरा हो सकता है। 603 शिक्षा मित्रों के मूल
विद्यालय में आदेश जारी करने के बाद बीएसए ने शेष शिक्षा मित्रों के
स्थानांतरण के लिए गुरुवार का दिन नियत किया है। बीएसए ने बताया कि कुल 888
शिक्षा मित्रों ने स्थानांतरण को आवेदन किया था। 24 शिक्षा मित्रों ने
स्थानांतरण निरस्त कराने को प्रार्थना पत्र दे दिया। शेष 261 शिक्षा
मित्रों के मामलों का निस्तारण कर गुरुवार को सूची जारी करने की तैयारी है।
----------------------
समायोजन को बुलाए गए 15 शिक्षकों ने की आपत्ति
समायोजन काउंस¨लग को बुलाए गए 15 शिक्षकों ने आपत्ति की है। बीएसए ने
निस्तारण के लिए कमेटी गठित कर दी है। इसी सप्ताह आपत्तियों का निस्तारण कर
एकल व बंद विद्यालयों के लिए स्थानांतरण जारी कर दिया जाएगा।
इंग्लिश मीडियम विद्यालयों के लिए तैयार हो रही मेरिट
इंग्लिश मीडियम के लिए चिन्हित 101 विद्यालयों में शिक्षकों की
नियुक्ति को शिक्षकों की मेरिट तैयार हो रही है। इसी सप्ताह साक्षात्कार
देने वाले शिक्षकों की नियुक्ति का आदेश जारी हो जाएगा। बीएसए राकेश कुमार
ने बताया कि इंग्लिश मीडियम विद्यालयों में लिखित परीक्षा के बाद
साक्षात्कार लिया गया। मेरिट के आधार पर शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किए
जाएंगे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- 12460 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के संबंध में मान्य उच्च न्यायालय में सिविल अपील संख्या 4131/2024 उमेश चंद्र व अन्य बनाम
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें